कबीरधामछत्तीसगढ़

कबीरधाम में विश्व रक्तदाता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर, 45 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान पत्रकार फिरोज खान रहे शामिल

कबीरधाम में विश्व रक्तदाता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर, 45 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, पत्रकार फिरोज खान रहे शामिल

कवर्धा: 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नई चमक रक्तदान एवं जनकल्याण समिति कबीरधाम द्वारा विंध्यवासिनी मंदिर परिसर, साहू छात्रावास, कवर्धा में विशाल रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया।

शिविर में 45 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर CG न्यूज के एडिटर पत्रकार फिरोज खान भी विशेष रूप से शामिल हुए और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच पर अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं को हेलमेट भी भेंट किया गया, जो सड़क सुरक्षा का संदेश देता है।

बैनर पर सभी अतिथियों एवं रक्तवीरों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया गया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करना चाहिए। इससे न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचती है, बल्कि दाता का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

समिति के पदाधिकारियों ने सभी 45 रक्तदाताओं, पत्रकार फिरोज खान, सहयोगी संस्थाओं और उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

रक्तदान करें, जीवन बचाएं

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button