कबीरधामछत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पंडरिया में हुआ योगाभ्यास एवं यज्ञ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पंडरिया में हुआ योगाभ्यास एवं यज्ञ

पंडरिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में पतंजलि परिवार पंडरिया द्वारा कनक भवन में प्रोटोकॉल आधारित योगाभ्यास एवं यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी अजय चंद्रवंशी ने 45 मिनट के कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में योग ऋषि स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण के संदेशों का वाचन करते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया गया।
मुख्य अतिथि नवल किशोर पांडे ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। संग्राम चंद्रवंशी एवं संरक्षक नकुल चंद्राकर ने भी योग के महत्व पर अपने विचार रखे।
मीडिया प्रभारी विजय चंदेल ने कहा कि स्वामी रामदेव के योग संदेश को घर-घर तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। नियमित योग से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं तथा व्यक्ति सुखमय जीवन जी सकता है।
कार्यक्रम में रोहित जायसवाल, दिनेश चंद्रवंशी, भागवत चंद्राकर, आशुतोष चंद्रवंशी, परदेसी पटेल, संतोष निषाद, हेमंत साहू, राधेश्याम ठाकुर, गौरीशंकर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भागवत चंद्राकर ने किया तथा अंत में सभी ने नियमित योग करने और योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button