
विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल का जिला बैठक, कवर्धा मे संपन्न हुआ।

जिसमें सर्वप्रथम प्रांत मंत्री पूर्णेन्द्र सिंहा जिला मंत्री मनोज सिंह राजपूत ,जिला सह मंत्री विष्णु राजपूत एवं कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह रानी लक्ष्मी बाई की पुण्यतिथि 18 जून को मनाया जाता है, सभी कार्यकर्ताओ ने रानी लक्ष्मीबाई जी के तेल चित्र पर पुष्प कुछ अर्पित किया प्रान्त मंत्री पुरनेन्द्र सिंहा ने उनकी पुण्यतिथि में उनकी वीरता और पराक्रम के की गाथाये कही, श्री मनोज सिंह राजपूत जी ने रानी लक्ष्मी बाई को माँ दुर्गा की अवतार कहा, विष्णु सिंह राजपूत ने बताया की रानी लक्ष्मी बाई वीरांगना देवी थी जिन्होंने अपने राज्य के लिए अपनी खून बहाते हुए अपने राज्य की रक्षा अंग्रेजों से करते – करते 18 जून 1858 को वीर गति को प्राप्त हुई थी , एवं सभी पदाधिकरियो रानी लक्ष्मी बाई की वीरता को नमन किया ल
आगामी कार्य योजना के संबंध में बैठक आरंभ हुआ, कुछ अन्य अन्य टोलियो का गठन किया गया,
खंड एवं प्रखंड की नई कार्य समिति के गठन पर विचार किया गया, कुछ विशेष नियमों के अंतर्गत संगठन मे किसी भी कार्यकर्ता एवं अधिकारी को अपने वाहन के नंबर प्लेट में संगठन का पद एवं दायित्व का प्लेट लगने मे पूर्णतः हटाना या लिखने से मना किया गया ल साथ ही कवर्धा नगर में निवास रात समाजसेवी समाज के विशिष्ट जनों पदाधिकारी से भेंट मुलाकात कर वृक्षारोपण करने की योजना बनाई गई l
बैठक मे उपस्थित प्रांत मंत्री पूर्णेन्द्र सिंह एवं जिला मंत्री मनोज सिंह राजपूत जी जिला कोषाध्यक्ष प्रताप चंद्रवंशी जी जिला सह मंत्री विष्णु राजपूत ,बजरंग दल संयोजक जितेंद्र वर्मा जी, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी , नगर उपाध्यक्ष विजय तिवारी ,एवं नगर उपाध्यक्ष संतोष साहू एवं अन्य कायकर्ता उपस्थित रहे l



