
मड़मड़ा में मां महामाया मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी
विकासखंड बोडला अंतर्गत ग्राम मड़मड़ा स्थित मां महामाया मंदिर में अज्ञात चोर द्वारा माता रानी के सोने-चांदी के सिंगार की चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।
यह घटना पूरे ग्राम एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ी है। मंदिर से माता रानी के आभूषण चोरी होना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र जांच कर आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि चोरी हुए आभूषण बरामद किए जा सकें और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाना चाहिए, जिससे धार्मिक स्थलों की पवित्रता एवं सुरक्षा बनी रहे।



