
भाटापारा:- सूबेदार संजय पांडे को सेवानिवृत्ति पर बिदाई दी गई।
भाटापारा। सूबेदार संजय पांडे 173 मध्यम तोप खाना रेजीमेंट में 28 वर्षों तक लगातार ईमानदारी से सेवा की।
परशुराम वार्ड निवासी संजय पांडे 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत होकर अपने गृह नगर भाटापारा पहुंचे। उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने देश के साथ साथ राज्य एवं नगर का भी गौरव बढ़ाया है। भारतीय रक्षा बल हमेशा से ही बहादुरी, समर्पण और बलिदान का प्रतीक रहा है। देश की सेवा करने वाला हर सैनिक हमारे सर्वोच्च सम्मान और प्रशंसा का हकदार है। जब इन नायकों के लिये अपनी वर्दी उतारने का समय आता है, तो यह साहस और प्रतिबद्धता से भरे एक अविश्वसनीय अध्याय का अंत होता है। यह बदलाव न केवल सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिये बल्कि उनके परिवारों और सहकर्मियों के लिये भी एक भावनात्मक मील का पत्थर है। सेवा निवृत्ति उपरांत भाटापारा मे उनका स्वागत किया गया।