राष्ट्रीय न्यूज

बड़ी खबर : हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की। विनेश के हरियाणा चुनाव लड़ने की भी अटकलें हैं।

मुलाकात के बाद खरगे ने तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा कि आप दोनों पर हमें गर्व है। न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों की मानें तो विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। वहीं, बजरंग पुनिया विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा कांग्रेस की प्रचार समिति का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button