छत्तीसगढ़
-
कामठी स्कूल में जिला स्तरीय शाला कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
कामठी स्कूल में जिला स्तरीय शाला कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम पंडरिया -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में जिला स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के चारों विकासखंड—पंडरिया, कवर्धा, बोड़ला एवं लोहारा—के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन…
Read More » -
जीवन सुरक्षा की दिशा में कदम: महासमुंद पुलिस की पहल व्यापारी संघ के सहयोग से सरायपाली में हेलमेट वितरण और जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।
जीवन सुरक्षा की दिशा में कदम: महासमुंद पुलिस की पहल, व्यापारी संघ के सहयोग से सरायपाली में हेलमेट वितरण और जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। सरायपाली। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महासमुंद जिले के सरायपाली अनुभाग में सरायपाली व्यापारी महासंघ के सहयोग से थाना सरायपाली परिसर में हेलमेट वितरण…
Read More » -
नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवादल बी वी श्रीनिवास के बुलावे पर आनंद सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे दिल्ली।
नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवादल बी वी श्रीनिवास जी के बुलावे पर आनंद सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे दिल्ली कवर्धा से जिला संगठन पदाधिकारी रामसजीवन,यूनुस ,बृजेश कौशिक,नरेंद्र,चंद्रशेखर,आशाराम,श्रीमती रामेश्वरी और लीला जी है साथ। नई दिल्ली/कबीरधाम। कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.वी. श्रीनिवास के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ के युवा नेता एवं कांग्रेस सेवादल से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता आनंद…
Read More » -
प्लास्टिक अपशिष्ट को संसाधन में बदलेगा कबीरधाम सभी ग्राम पंचायतों को यूनिट तक कचरा पहुंचाने के निर्देश।
प्लास्टिक अपशिष्ट को संसाधन में बदलेगा कबीरधाम सभी ग्राम पंचायतों को यूनिट तक कचरा पहुंचाने के निर्देश। कबीरधाम, 23 जुलाई 2026। जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में जिला पंचायत कबीरधाम ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिले के चारों विकासखंड कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया एवं सहसपुर लोहारा में अत्याधुनिक प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट स्थापित कर दी हैं।जिला पंचायत के मुख्य…
Read More » -
प्रधानमंत्री जनमन योजना से वनांचल के विकास को मिली नई रफ्तार
Read More »
बांटीपथरा से पढ़ियाधरान तक 3 किलोमीटर पक्की सड़क बनने से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, ग्रामीणों में खुशी
कबीरधाम। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। वर्षों तक बरसात के मौसम में कीचड़, उबड़-खाबड़ और दुर्गम रास्तों की कठिनाइयों से जूझने वाले ग्रामीण आज पक्की सड़कों पर सुरक्षित और सुगम आवागमन का लाभ उठा रहे हैं। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत दूरस्थ गांवों तक सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं पहुंचने से ग्रामीणों का जीवन आसान होने के साथ-साथ विकास को भी नई गति मिली है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांटीपथरा से पढ़ियाधरान तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण 143.82 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की लगभग 135 बसाहटों के हजारों ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार, रोजगार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच पहले की अपेक्षा काफी आसान हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले बरसात के दिनों में गांव से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं था। जगह-जगह कीचड़, फिसलन और कच्चे रास्तों के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, बच्चों को स्कूल भेजने और किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को घंटों पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता था।
ग्राम बांटीपथरा एवं पढ़ियाधरान के निवासी राजेन्द्र कुमार मरकाम ने बताया कि पहले गांव से बाहर निकलना बेहद मुश्किल था। विशेषकर बरसात के मौसम में रास्ते पूरी तरह कीचड़ से भर जाते थे, जिससे पैदल चलना भी कठिन हो जाता था। मरीजों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती थी। अब पक्की सड़क बनने के बाद गांव से स्कूल, अस्पताल, बाजार और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना आसान हो गया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई है।
इसी गांव के निवासी नन्हें सिंह मरकाम ने बताया कि पहले बांटीपथरा से पढ़ियाधरान तक जाने के लिए कोई पक्का मार्ग नहीं था। बरसात के समय रास्ते दलदल में बदल जाते थे और कई बार लोगों को घंटों तक पैदल चलना पड़ता था। आज पक्की सड़क बनने से गांव की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। अब वाहन आसानी से गांव तक पहुंच रहे हैं, जिससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने, विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज पहुंचने तथा मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में काफी सुविधा मिल रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से गांव का सामाजिक और आर्थिक विकास भी तेज हुआ है। पहले जहां परिवहन की कमी के कारण लोग आवश्यक कार्यों के लिए भी परेशान रहते थे, वहीं अब आवागमन सुगम होने से रोजगार, व्यापार और सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल रहा है। इससे वनांचल क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में लगातार सुधार हो रहा है।
प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत वनांचल क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। बांटीपथरा से पढ़ियाधरान तक निर्मित यह सड़क केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्रामीणों के बेहतर भविष्य, सुरक्षित आवागमन, सामाजिक विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।
आज इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का मानना है कि बेहतर सड़क संपर्क से आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे तथा वनांचल क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। -
मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़क बदहाल ग्रामीणों ने विधायक कलेक्टर और मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ।
मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़क बदहाल ग्रामीणों ने विधायक कलेक्टर और मुख्यमंत्री से लगाई गुहार । सहसपुर लोहारा (कबीरधाम)। विकासखंड सहसपुर लोहारा के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दानी घठोली से बगदई तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़क जर्जर हालत में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और बारिश का पानी भरा…
Read More » -
मड़मड़ा में मां महामाया मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी
मड़मड़ा में मां महामाया मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी विकासखंड बोडला अंतर्गत ग्राम मड़मड़ा स्थित मां महामाया मंदिर में अज्ञात चोर द्वारा माता रानी के सोने-चांदी के सिंगार की चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।यह घटना पूरे ग्राम एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ी है। मंदिर से माता रानी के आभूषण चोरी होना अत्यंत…
Read More » -
कुम्ही-धोबघट्टी संकुल में शिक्षा गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक बीईओ ने दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश।
कुम्ही-धोबघट्टी संकुल में शिक्षा गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक, बीईओ ने दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश पंडरिया। विकासखंड अंतर्गत कुम्ही एवं धोबघट्टी संकुल की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर ने समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठकों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि…
Read More » -
विधायक भावना बोहरा ने इन्दौरी क्षेत्र के विभीन्न ग्रामों में ₹1.07 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
विधायक भावना बोहरा ने इन्दौरी क्षेत्र के विभीन्न ग्रामों में ₹1.07 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विधायक भावना बोहरा ने आज इन्दौरी क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा, झिरौनी और केसली में 1 करोड़ 07 लाख 19 रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं…
Read More » -
पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता। पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया नगर में संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर’ ने अपने उद्देश्य को सिद्ध करते हुए इस वर्ष NEET परीक्षा में कोचिंग के…
Read More »