
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की संपर्क कक्षाओं का शुभारंभ 26 जुलाई से।
कवर्धा बोड़ला:-अध्ययन केंद्र क्रमांक–0202, पीएम श्री सेजेस बोड़ला में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को होंगी संपर्क कक्षाएँ
कबीरधाम। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर के अंतर्गत संचालित अध्ययन केंद्र क्रमांक–0202, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय (पीएम श्री सेजेस), बोड़ला में हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों के लिए 25 जुलाई 2026 (शनिवार) से संपर्क कक्षाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। यह कक्षाएँ प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को निर्धारित समयानुसार नियमित रूप से संचालित की जाएँगी।
संपर्क कक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करना, विषय विशेषज्ञों के माध्यम से उनकी शंकाओं का समाधान करना तथा आगामी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करना है। कक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को विषयवार अध्यापन, परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी एवं उत्तर लेखन संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
साथ ही, सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री का वितरण भी किया जाएगा, जिससे वे नियमित अध्ययन कर परीक्षा की तैयारी को और अधिक सुदृढ़ बना सकें।
ओपन स्कूल प्रभारी श्री रवि कुमार वर्मा ने सभी पंजीकृत विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अध्ययन केंद्र क्रमांक–0202, पीएम श्री सेजेस बोड़ला में उपस्थित होकर संपर्क कक्षाओं में नियमित रूप से सहभागिता करें तथा पाठ्य पुस्तक एवं अध्ययन सामग्री प्राप्त कर उसका समुचित उपयोग करें।
उन्होंने बताया कि नियमित उपस्थिति, विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन एवं अध्ययन सामग्री का प्रभावी उपयोग विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सहायक होगा। अतः सभी विद्यार्थियों से इस शैक्षणिक पहल का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।



