कबीरधामछत्तीसगढ़

पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.के. गुप्ता का भावभीना सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.के. गुप्ता का भावभीना सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

पंडरिया, 24 जुलाई। विकासखंड मुख्यालय स्थित बीआरसीसी भवन पंडरिया में पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता के सम्मान में भव्य एवं भावनात्मक आशीर्वाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सीएसी संघ के अध्यक्ष श्री एस.पी. डडसेना ने अपने उद्बोधन में  गुप्ता के सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व, प्रशासनिक दक्षता तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए भावपूर्ण शब्दों में सम्मान व्यक्त किया।


सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री कैलाश साहू तथा खंड स्रोत समन्वयक श्री राममुरारी यादव ने श्री गुप्ता के कुशल नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं उनके साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता की कामना करते हुए भविष्य में भी शिक्षा जगत को उनका मार्गदर्शन मिलता रहे, ऐसी शुभकामनाएँ दीं।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि श्री एम.के. गुप्ता ने सदैव प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट समझ, सकारात्मक सोच एवं सहयोगात्मक कार्यशैली का परिचय दिया। उनके मार्गदर्शन में कार्य करना सभी के लिए प्रेरणादायी रहा है।
अपने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता ने विकासखंड के सभी शैक्षिक समन्वयकों एवं कार्यालयीन कर्मचारियों से मिले सहयोग को याद किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के सुखद अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब भी शिक्षा विभाग या साथियों को उनकी आवश्यकता होगी, वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
समारोह के अंत में शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया द्वारा श्री एम.के. गुप्ता को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान भेंट कर उनके योगदान का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व बीआरसीसी श्री अर्जुन चंद्रवंशी सहित शैक्षिक समन्वयक श्री सभाजीत, ईश्वर तिवारी, विष्णु चंद्राकर, भागीरथी चंद्राकर, कन्हैयालाल चंद्राकर, राजेंद्र खांडे, उत्तम लॉयल, रघुनंदन गुप्ता, एम.एल. सोनवानी, रामसनेही चंद्राकर, काशीराम गोयल, हमीदुल्ला खान, कमल सोनी, जनक तिलगाम, भागवत साहू, मनमोहन ठाकुर, रामसिंह धुर्वे, सुरेंद्र नेताम, गेंदराम साहू, रोशन सिंह राजपूत, सी.पी. राजपूत, रामचंद चंद्रवंशी, राजकुमार साहू, मनराखन धुर्वे, बृजमोहन गायकवाड़ सहित समस्त सीएसी एवं विकासखंड शिक्षा कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शैक्षिक समन्वयकों के सहयोग से संपन्न हुआ।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button