कबीरधामछत्तीसगढ़

वायरल वीडियो से खुलासा: 20 KM में 3 जगह वसूली का आरोप

वायरल वीडियो से खुलासा: 20 KM में 3 जगह वसूली का आरोप

कवर्धा। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कवर्धा से बेमेतरा मार्ग पर महज 20 किलोमीटर के अंदर तीन अलग-अलग स्थानों पर वाहन चालकों से 300-300 रुपए की वसूली की जा रही है।
वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिस सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों को रोकते नजर आ रहे हैं। दावा है कि “टोकन” के नाम पर यह रकम ली जाती है, जबकि वाहन चालकों के सभी दस्तावेज पूरे होते हैं।
ट्रक और पिकअप चालकों का आरोप है कि इस कथित वसूली से उन्हें रोजाना आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और मानसिक दबाव भी झेलना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यह प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद मामला उजागर हुआ है।
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह वसूली आधिकारिक है या फिर किसी संगठित तरीके से अवैध रूप से की जा रही है।
वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अब प्रशासन की भूमिका पर भी नजरें टिकी हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल है, बल्कि आम लोगों के विश्वास को भी प्रभावित करता है।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करते हैं।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button