
खैरझिटी पुराना विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित, छात्र-छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम।

पंडरिया -खैरझिटी पुराना (कबीरधाम) दिनांक 30 अप्रैल 2026 को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरझिटी पुराना में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा उत्साहपूर्ण माहौल में की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार जायसवाल, उपसरपंच श्री अवधेश जायसवाल एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपक ठाकुर ने परीक्षा परिणाम की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस वर्ष कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं बोर्ड कक्षाओं में भी छात्रों ने शानदार उपलब्धियां हासिल कीं।
कक्षा 10वीं में कु. योगेश्वरी (पिता – राजेंद्र प्रसाद) ने 91.34% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 12वीं में नारायण साहू (पिता – हजारी साहू) ने 91.4% अंक प्राप्त कर न केवल कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि जिले की टॉप-10 सूची में भी अपना स्थान बनाकर विद्यालय, परिवार एवं गांव का नाम गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताया।



