कबीरधामछत्तीसगढ़

श्रमिक दिवस पर पोलमी में बोरे-बासी से परंपरा का सम्मान

श्रमिक दिवस पर पोलमी में बोरे-बासी से परंपरा का सम्मान

कुई-कुकदुर-01 मई 2026 अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सेक्टर पोलमी अंतर्गत ग्राम पंचायत पोलमी में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति को सहेजते हुए बोरे-बासी, चटनी एवं मुनगा भाजी का सामूहिक सेवन कर श्रमिक दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रतिनिधि क्षेत्र क्रमांक 3 शिव कुमार धुर्वे, सेक्टर प्रभारी अंगद राम शिव, पंच वार्ड क्रमांक 01 कालीचरण शिव, पंच वार्ड 03 पंचराम मरावी, संतोष कुमार शिव, हेमंत ब्रुम्हे, अंतराम मरकाम, चैतराम शिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बोरे-बासी केवल भोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की मेहनतकश संस्कृति और श्रम के सम्मान का प्रतीक है। श्रमिक दिवस पर इस पारंपरिक व्यंजन को अपनाकर श्रमिकों के योगदान को याद करना एक सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम में सभी ने मिलकर श्रम के महत्व को समझा और समाज में श्रमिकों के योगदान को सम्मान देने का संकल्प लिया।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button