कबीरधाम

02 अक्टूबर को जिले के सभी ग्राम पंचायत एवं आश्रित ग्रामों में होगी ग्राम सभा

कवर्धा। जिले के सभी ग्राम पंचायत और उसके आश्रित ग्रामों में 02 अक्टूबर को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में ग्रामीण आपस में बैठकर शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे एवं अपनी सुझाव देंगे। इसी क्रम में ग्राम सभा के लिए विभिन्न बिंदुओं का निर्धारण किया गया है जिसमें ग्रामीण सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करेंगे।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज समय सीमा की बैठक में 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम सभा की तैयारियों एवं ग्राम सभा के लिए जारी दिशा-निर्देशों की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले विशेष ग्राम सभा आयोजन कराने तथा ग्राम सभा में ग्रामीण आपस में बैठकर शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे एवं अपनी सुझाव के लिए आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होने जिले के सभी जनपद पंचायत सीईओ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस ग्राम सभा में जल जीवन मिशन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना खाद्यान्न वितरण स्वच्छता वित्तीय वर्ष 2025-24 के ग्राम विकास योजना तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन पंचायती एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार 23 जनवरी 14 अप्रैल 20 अगस्त और 2 अक्टूबर को अनिवार्य ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में कबीरधाम जिले के सभी ग्राम पंचायत और उनके आश्रित ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन होगा, जिसमें केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं पर ग्रामीण अपने सुझाव एवं विचार रखते हुए प्रस्ताव पारित करेंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को ग्राम सभा के लिए पूर्व से ही निर्देश जारी कर दिया गया है। बैठक में चर्चा किए जाने वाले विषयों को रखा गया है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर अन्य जरूरी विषयों पर ग्रामीण ग्राम सभा में अपने सुझाव एवं मांग रखेंगे।

ग्राम सभा में प्रमुखता से जिस विषय पर होगी चर्चा……

प्रमुख रूप से जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल के लिए पाइपलाइन के माध्यम से प्रत्येक घरों में नल कनेक्शन प्रदाय किए जा रहे हैं। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सहित योजना का लाभ सभी ग्रामीणों को समय पर मिले। निर्माण कार्य के दौरान पाइप लाइन विस्तार के लिए खोदे गए सड़कों का पुनःमरम्मत एवं सभी गड्ढो को जल्दी पाटने की मांग निर्माण एजेंसी से कराने जैसे प्रमुख विषयों पर ग्रामीण अपने सुझाव एवं मांग रखते हुए प्रस्ताव पारित करेंगे।

ग्राम पंचायत के विगत तिमाही के आय व्यय समीक्षा

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराए गए रोजगार की स्थिति। सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण और हितग्राहियों का सत्यापन। जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित सहित अन्य विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

VIKASH SONI

Founder & Editor II BJMC (Bachelor of Journalism and Mass Communication)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button