
डिप्टी CM विजय शर्मा के विजन पर अमल: कबीरधाम में “मेरा कचरा- मेरी जिम्मेदारी” अभियान तेज
कबीरधाम बन रहा स्वच्छता का मॉडल: 60 पंचायतों में चार डिब्बे की व्यवस्था से हो रहा कचरे का वैज्ञानिक निपटान
घर-घर दे रहीं दस्तक स्वच्छता दीदी
कवर्धा, दिनांक 01 जुलाई 2026। उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा के “स्वच्छ छत्तीसगढ़-समृद्ध छत्तीसगढ़” के विजन पर अमल करते हुए कबीरधाम जिले में “मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी” अभियान तेज कर दिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू जी के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले में वृहद जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अक्टूबर 2026 तक ठोस अपशिस्ट नियम पूर्ण करनें हेतु जिले की 60 ग्राम पंचायतों का चिन्हांकन किया गया है जिसमे चार प्रकार के अलग-अलग रंगों के डिब्बों में विभिन्न प्रकार के कचरा को एकत्रित करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत हरा डिब्बा – गीला कचरा, नीला डिब्बा – सूखा कचरा, लाल निशान – सेनेटरी कचरा एवं काला डिब्बा – घरेलू हानिकारक कचरा को पृथक-पृथक एकत्रित किया जा रहा है।
हरा डिब्बा का मतलब “खाद मिलना” नीला डिब्बा का मतलब ,ग्रामीणों को आय लाल डिब्बा मतलब “खतरे का कचरा ” एवं काला डिब्बा मतलब हानिकारक कचरा इसका स्पष्ट संदेश देकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक!
माननीय डिप्टी CM विजय शर्मा के संदेश “कचरा अलग करेंगे, बीमारी भगाएंगे” को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वच्छता दीदियों एवं विभागीय अमले के माध्यम से विशेष अभियान संचालित हो रही है। महिला स्वच्छाग्राही दीदियों द्वारा डोर-टू-डोर जाकर सूखा कचरा, गीला कचरा सेनेटरी कचरे एवं विशेष कचरे को अलग-अलग एकत्रित किया जा रहा है। साथ ही कचरे को खुले में न फेंकने, नाली या सड़क पर नहीं फेंकने एवं नही जलाने के लिए ग्रामीणों को लगातार समझाइश दी जा रही है।
सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने एवं इससे होने वाले पर्यावरणीय व स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी जा रही है। प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े व जूट के थैलों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि माननीय उप-मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप “मेरा कचरा, मेरी जिम्मेदारी” की भावना के साथ व्यवहार परिवर्तन लाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए ग्राम सभाओं, रैलियों, नुक्कड़ नाटक एवं शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि कबीरधम की सभी ग्राम पंचायतों को इस अभियान में विशेष रूप से शामिल चरणबद्ध से किया जाएगा । जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू जी ने कहा कि डिप्टी CM साहब के मार्गदर्शन में कबीरधाम को स्वच्छता में प्रदेश का मॉडल ब्लॉक बनाएंगे।
श्री संजय सोनी जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन – ग्रामीण द्वारा बताया गया की विभागीय अमला एवं स्वच्छ भारत मिशन -ग्रामीण में कार्यरत कर्मचारी लगातार ग्रामों में दौरा कर लोगों को कचरे का सही निपटान हेतु संदेश दे रहें है,जन जागरूकता से ही इस मिशन को सफलता मिलेगी!



