कबीरधामछत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले में सड़क सुरक्षा अभियान से सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी

कबीरधाम जिले में सड़क सुरक्षा अभियान से सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी

जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन एवं यातायात नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

यातायात प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह द्वारा आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई है। विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग पॉइंट लगाकर यातायात नियमों का प्रभावी पालन कराया जा रहा है।

इन सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में सड़क दुर्घटनाओं, मृत्यु एवं घायलों की संख्या में लगभग 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जो जिले के लिए एक उपलब्धि है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। वर्ष 2026 में अप्रैल माह तक मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कुल 6490 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 57,19,100/- रुपये का राजस्व वसूल किया गया है।

यातायात पुलिस द्वारा जनजागरूकता एवं प्रभावी प्रवर्तन की यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में और अधिक कमी लाई जा सके तथा नागरिकों को सुरक्षित यातायात वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

VIKASH SONI

Founder & Editor II BJMC (Bachelor of Journalism and Mass Communication)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button