
सरस्वती शिशु मंदिर कुई कुकदुर में एक पौधा माँ के नाम अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
कुई कुकदुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरस्वती शिशु मंदिर, कुई कुकदुर में “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विरेंद्र धुर्वे, शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य श्री धुर्वे ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, जलवायु संतुलन तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।



