कुकदुर (मुंनगाडीह)। कुकदुर तहसील के अंतर्गत आने वाले आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मुंनगाडीह में आज दिनांक 15 नवंबर 2026, दिन रविवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की शुरुआत की गई। इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा रतिराम भट्ट रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल वट्टी ने की। अतिथियों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने किसानों से अपना धान सुखाकर और साफ-सुथरा कर केंद्र में लाने की अपील की, ताकि तौल के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। कार्यक्रम में विशेष रूप से अंगद धुर्वे, राजकुमार नेताम, संतराम, पार्वती मसराम, संतराम धुर्वे, नकुल परस्ते, रोहित परस्ते, श्याम सिंह मरकाम सहित समिति के समस्त कर्मचारी गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी और किसान उपस्थित रहे।

