Blog

सांवतपूर के स्कूल में नशामुक्ति रैली का सफल आयोजन

पंडरिया -*गुरु हाथ गुरु साथ* युवा मंडल सांवतपुर के तत्वाधान में शासकीय प्राथमिक सह माध्यमिक शाला में आज बाल दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों सहित गांव के सरपंच व समस्त पंचायत प्रतिनिधियों ने भी बढचढकर हिस्सा लिया, रैली पूरे गांव का भ्रमण पश्चात शाला परिसर में नशा मुक्ति का शपथ लिया गया इस अवसर पर प्रधानपाठक श्री बैजनाथ साहू ने कहा कि नशा करने से जीवन ही नहीं बल्कि पूरा परिवार भी बर्बाद हो जाता है साथ ही नशे के कारण ही अप्रिय घटनाये घटती हैँ जिससे हमें दूर रहने की आवश्यकता है कार्यक्रम के संयोजक भानूप्रताप साहू ने अपने उद्बबोधन में कहा कि नशा ही नाश का कारण बनता है युवा पीढी को इससे दूर रहना चाहिए और अपने जीवन पथ पर निरंतर आगे बढते रहें गुरू हाथ गुरु साथ युवा मंडल के संयोजक भानूसाहू सहित सदस्य निहाल पांडेय, मेकेश्वर साहू, किशन साहू जितेंद्र साहू, वेदप्रकाश साहू सहित सभी सदस्य कार्यक्रम का हिस्सा बने, इस कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के शिक्षक विनोद तिवारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button