कबीरधामछत्तीसगढ़

अर्जुन चंद्रवंशी को फेडरेशन में संयोजक की जिम्मेदारी, जिले में खुशी की लहर

अर्जुन चंद्रवंशी को फेडरेशन में संयोजक की जिम्मेदारी, जिले में खुशी की लहर

कबीरधाम जिले के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए गर्व का विषय है कि श्री अर्जुन चंद्रवंशी को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष कर्मल वर्मा द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।

श्री चंद्रवंशी वर्तमान में प्रधान पाठक हैं तथा पूर्व में विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा), पंडरिया के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे चुके हैं। उनके मनोनयन से जिले के कर्मचारी वर्ग में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ कबीरधाम के जिलाध्यक्ष दीपक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री चंद्रवंशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से —
ऋषि महरा (अध्यक्ष, तहसील शाखा), मोहन राजपूत (ब्लॉक अध्यक्ष), सुरेश ठाकुर (महामंत्री), शत्रुहन डड़सेना (कोषाध्यक्ष), संतोष साहू (जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश पेंशनर्स संघ), प्रताप चंद्रवंशी (संरक्षक), संतोष कुमार सोनी (संगठन सचिव), रामचंद जाहू (सचिव), दिलीप भट्ट (अध्यक्ष, वन विभाग) एवं प्रफुल्ल बिसेन (विकासखण्ड अध्यक्ष) शामिल हैं।

सभी ने कहा कि अर्जुन चंद्रवंशी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण से कर्मचारियों की आवाज को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे।

VIKASH SONI

Founder & Editor II BJMC (Bachelor of Journalism and Mass Communication)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button