Blog

भाजपा मंडल कुई–कुकदुर में VB-G RAM G कार्यक्रम की मंडल कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

भाजपा मंडल कुई–कुकदुर में VB-G RAM G कार्यक्रम की मंडल कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न


कुई, 10 फरवरी 2026 प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष माननीय श्री राजेंद्र चंद्रवंशी जी के निर्देशानुसार, मंडल अध्यक्ष श्री बसंत वाटिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी मंडल कुई–कुकदुर द्वारा VB-G RAM G कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला में कार्यक्रम के उद्देश्य, संगठनात्मक मजबूती तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा जनसंपर्क को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा जताया।

VIKASH SONI

Founder & Editor II BJMC (Bachelor of Journalism and Mass Communication)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button