मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से समारोह से जुड़े और नवविवाहित जोड़ों को स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया

कवर्धा स्थित सरदार पटेल मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामाजिक रीति-रिवाजों और अभूतपूर्व उत्साह के साथ कबीरधाम जिले के 272 जोड़ों सहित प्रदेशभर के 6,000 से अधिक जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधे। यह ऐतिहासिक आयोजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होकर छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और उपलब्धि का प्रतीक बना।

इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से समारोह से जुड़े और नवविवाहित जोड़ों को स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया। हम सबने बारात का आत्मीय स्वागत करते हुए समधी की भूमिका में सभी का परघावन किया तथा वर-वधुओं एवं उनके परिजनों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर गले लगाकर अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर रहे सभी नवदंपतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रत्येक जोड़े को ₹35-35 हजार की सहायता राशि का चेक एवं आवश्यक सामग्री भी भेंट की गई।
कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी , छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, सियाराम साहू जी, श्री रामकुमार भट्ट जी, कैलाश चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।




