कबीरधामछत्तीसगढ़

सुदूर वनांचल ग्राम छीन्दीडीह में एक दिवसीय संत समागम संपन्न, मानव सेवा और सद्भाव का दिया संदेश

सुदूर वनांचल ग्राम छीन्दीडीह में एक दिवसीय संत समागम संपन्न, मानव सेवा और सद्भाव का दिया संदेश

कुई-कुकदुर-सुदूर वनांचल तहसील कुई-कुकदुर अंतर्गत ग्राम छीन्दीडीह में एक दिवसीय संत समागम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार निवासी सद्गुरुदेव सतपाल जी महाराज के परम शिष्य एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री से संबद्ध आध्यात्मिक परंपरा की प्रतिनिधि महात्मा चित्रा बाई जी एवं महात्मा नीरा बाई जी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे रहीं। उनके गरिमामयी आतिथ्य एवं उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अपने प्रवचन में महात्मा चित्रा बाई जी ने कहा कि सत्संग मनुष्य के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है तथा आत्मिक शांति, प्रेम और मानव सेवा की भावना को जागृत करता है। उन्होंने सभी को सदाचार, सेवा और आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का यह पावन अवसर केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, सेवा, संस्कार और मानव कल्याण का दिव्य संगम है। सत्संग हमें सत्य के मार्ग पर चलने, मानवता की सेवा करने तथा समाज में भाईचारे और एकता की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मानव उत्थान सेवा समिति शाखा छीन्दीडीह एवं बांगर, राहीडांढ़, कोटनापानी की टीम का विशेष योगदान रहा। कबीरधाम जिले से मानव सेवादल के प्रधान स्वयंसेवक एवं तहसील सचिव सुंदर मरावी सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर उप सरपंच रामकुमार टेकाम, प्रेम सिंह कुशराम (शाखा प्रधान), सतन कुमार धुर्वे (सचिव बांगर), रामकुमार परस्ते, उपासू राम मरावी, सदाराम साकेत, बनवाली परस्ते, चंद्र गुरुजी, सुंदर यादव (कोदवागोड़ान), पनकुराम टेकाम (प्रधान शाखा छीन्दीडीह), संतोष टेकाम (सचिव), संतू बैगा, राजकुमार पहलवान बैगा, तारा सिंह मरावी (लिहाटोला), जेठूराम बैगा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button