कबीरधामछत्तीसगढ़

कामठी स्कूल में जिला स्तरीय शाला कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

कामठी स्कूल में जिला स्तरीय शाला कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पंडरिया -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में जिला स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के चारों विकासखंड—पंडरिया, कवर्धा, बोड़ला एवं लोहारा—के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी श्री अश्वनी चंद्राकर एवं पीटीआई श्री कोमल दीतहरे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन की समुचित व्यवस्थाओं में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती हेमलता टंडन का सराहनीय योगदान रहा। उनके निर्देशन में खिलाड़ियों एवं अतिथियों के लिए भोजन एवं नाश्ते की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय कें व्याख्याता हीरालाल छाप रिया राजेश शर्मा मनोज आदित्य तथा तुलस चंद्राकर का विशेष सहयोग रहा साथ ही साथ पी टी आई दिनेश साहू दिनेश वर्गीश रमेश चंद्राकर महेश बरेट कें मार्गदर्शन में खेल संपन्न हुआ व्यवस्था की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।इस अवसर पर चारों ब्लॉक से आए पीटीआई गण एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button