Blog

पोती के द्वितीय जन्मदिवस पर बीईओ ने कराया न्योता भोज

पंडरिया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पंडरिया श्री दीपक ठाकुर ने अपनी पोती कुमारी नितारा के द्वितीय जन्मदिवस के अवसर पर रघुराज कन्या शाला, पंडरिया में स्नेहपूर्ण न्योता भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए फल, मिठाई एवं नमकीन सहित विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई।कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने कुमारी नितारा को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें विकासखण्ड के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button