Blog

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देवसरा में जलाया गया ‘आशीर्वाद का दिया’

कुकदुर। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल कुकदुर मंडल अंतर्गत ग्राम देवसरा में ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर प्रधानमंत्री के यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल प्रभारी कुकदुर ने कहा कि बैगा आदिवासी बाहुल्य एवं वनांचल क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों तक बिजली, आवास, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। इसी भावना के साथ ग्राम देवसरा में ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में चंद्र कुमार सोनी, वरिष्ठ नेता उत्तम सिंह मर्सकोले सहित पंच, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, ग्रामवासी एवं महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button