Blog

कुकदूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रूरता पूर्वक मवेशी ले जा रहे 5 वाहन जब्त, 8 आरोपी गिरफ्तार*

कुई-कुकदुर– छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के अंतर्गत आने वाले कुकदूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गोवंश परिवहन पर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर क्रूरता पूर्वक वाहनों में ठूंस-ठूंस कर ले जाए जा रहे मवेशियों को मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 5 वाहनों को जब्त करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 31,40,000 रुपये (31.40 लाख रुपये) आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई नाकाबंदी

मिली जानकारी के अनुसार, कुकदूर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर (गुढ़ियारी) क्षेत्र से कुछ लोग वाहनों में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर क्रूरता पूर्वक वध करने के इरादे से ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कामठी पोलमी मार्ग ग्राम पोलमी के पास घेराबंदी की।

5 गाड़ियां और 8 आरोपी दबोचे गए

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने जब संदेहास्पद वाहनों को रोककर तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए। वाहनों के भीतर मवेशियों को बिना चारा-पानी के, रस्सियों से बेहद क्रूरता पूर्वक बांधकर ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने मौके से कुल 5 महिंद्रा बोलेरो और टाटा योद्धा जैसे पिकअप वाहनों को जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

पुलिस ने मौके से कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें राजेश, अयोध्या, रोशन, मिलन, जितेन्द्र, राजकुमार, श्रवण और बिशन शामिल हैं। ये आरोपी मुख्य रूप से साल्हेघोरी, मड़मड़ा, सतघरा, मानिकपुर और गांधीडीह क्षेत्र के रहने वाले हैं।

*इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

कुकदूर थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ निम्नलिखित कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है:• छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10• पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11• मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192थाने के जांच अधिकारी द्वारा इस मामले की पूरी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गोवंश परिवहन और पशु क्रूरता के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।कुई-कुकदुर से गौ वंश रक्षक कृष्णा कुंभकार, साधु कोठारी, संतोष श्रीवास उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button