तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत पंडरिया में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 12 दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई
# पंडरिया, 18 नवंबर 2026।** राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद/पी.एम.श्री शासकीय विद्यालय, पंडरिया में तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (ToFEI) एवं कोटपा अधिनियम 2003 (COTPA) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार तूरे के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।प्रशिक्षण में जिला नोडल अधिकारी (NTCP) डॉ. रोशनी पटेल ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों, कोटपा अधिनियम की प्रमुख धाराओं एवं शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर ने समस्त संकुल प्रभारियों एवं समन्वयकों को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में तंबाकू निषेध बोर्ड लगवाने, तंबाकू मॉनिटर नियुक्त करने, 100 गज की परिधि में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने तथा नियमित जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।**शपथ ग्रहण एवं जागरूकता:** कार्यक्रम के दौरान लगभग 400 विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षण में शामिल समस्त प्रतिभागियों को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। सभी ने तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।**चालानी कार्रवाई एवं संयुक्त जांच अभियान:** कार्यक्रम के साथ ही विद्यालय के आसपास 100 गज की परिधि में संचालित दुकानों की जांच की गई। कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 04 एवं 06 के उल्लंघन पर कुल 12 चालानी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त पंडरिया क्षेत्र की पान दुकानों, किराना दुकानों, थोक विक्रेताओं एवं अन्य प्रतिष्ठानों में संयुक्त जांच अभियान चलाकर दुकानदारों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। विशेष रूप से 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेचने तथा शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए।अभियान में डॉ. रोशनी पटेल (जिला नोडल अधिकारी, NTCP), श्री सुखचैन, श्री राजेश सोनी (औषधि निरीक्षक) एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही। साथ ही जिला सलाहकार (NCD) सुश्री आकांक्षा लिखार, श्री गौरव सोनी (J.S.A.) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों एवं समुदाय को तंबाकू मुक्त बनाना तथा युवाओं को तंबाकू की लत से बचाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। प्रशासन ने सभी दुकानदारों एवं नागरिकों से कोटपा अधिनियम का पालन करने और पंडरिया को तंबाकू मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की।**तंबाकू को कहें ना, स्वस्थ जीवन को कहें हां!*


