पंडरिया। समीपस्थ ग्राम सावंतपुर में साप्ताहिक भजन-कीर्तन की परंपरा के बीच श्री गुरु नानक देव जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ‘गुरु हाथ, गुरु साथ युवा मंडल’ द्वारा किया गया।समारोह की शुरुआत श्री राम नाम संकीर्तन और श्री हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने गुरु नानक देव जी के दर्शन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी का “नाम जपो, किरत करो और वंड छको” का संदेश आज भी समाज को सत्य, सेवा और मानवता की राह दिखाता है। पाठ के पश्चात सभी ग्रामीणों ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने और समाज में प्रेम, सद्भाव व भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।इनकी रही उपस्थितिइस धार्मिक आयोजन में युवा मंडल अध्यक्ष फलित साहू, सरपंच संतोष साहू, गेंदलाल साहू, श्रवण साहू, जगन्नाथ साहू, शिवकुमार, जलेश्वर, भानु प्रताप, निहाल पांडे, हीरालाल, मेक्केश्वर, धर्मेंद्र, राज निषाद, शेरसिंह, हरिचंद, वेद प्रकाश, महेंद्र, जितेंद्र, अमरनाथ, पेशन, देवा, पीलाराम, बेदन, मीनाक्षी, प्रभा, तारणी सहित बड़ी संख्या में ग्राम के बच्चे और ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी का आभार जताया।
