Blog

अवैध धान भंण्डारण पर हुई कार्रवाई, दो जगहों पर दबिश, 415 बोरी धान जप्त

अवैध धान भंण्डारण पर हुई कार्रवाई, दो जगहों पर दबिश, 415 बोरी धान जप्त

कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर लगातार कार्रवाई जारी

कलेक्टर  गोपाल वर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले में अवैध धान भंण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। आज बोड़ला तहसील अंतर्गत ग्राम राजानवागांव में राजस्व, मंडी, खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थोक व्यापारी अजय गुप्ता के दुकान से 375 बोरी (150 क्विंटल) एवं होरीलाल पटेल फुटकर व्यापारी के दुकान से 40 बोरी, कुल 415 बोरी लगभग 166 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया एवं मंडी अधिनियम के तहत जब्ती कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार बोड़ला सुश्री ऋतु श्रीवास, मंडी उपनिरीक्षक दुर्गेश्वरी धुर्वे, आकांक्षा टोप्पो, मंडी उपनिरीक्षक कमलेश्वरी उपस्थित थे।

VIKASH SONI

Founder & Editor II BJMC (Bachelor of Journalism and Mass Communication)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button