कबीरधामछत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा प्रवास के दौरान सहसपुर लोहारा को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 48 लाख रुपये की लागत से बने एसडीएम कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा प्रवास के दौरान सहसपुर लोहारा को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 48 लाख रुपये की लागत से बने एसडीएम कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया और शासकीय गजानंद माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया।

महाविद्यालय में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए शर्मा ने अनुशासन, मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय करियर निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र है और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर भविष्य संवारने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय में 15 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवॉल और साढ़े चार लाख रुपये की लागत से बालिका शौचालय निर्माण की घोषणा की गई। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए डिजिटल बोर्ड के माध्यम से पीएससी, एसएससी और यूपीएससी की ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने की दिशा में भी काम करने की बात कही गई।

नए एसडीएम कार्यालय भवन से प्रशासनिक कार्यों में सुविधा और नागरिकों को शासकीय सेवाओं की बेहतर उपलब्धता की उम्मीद है। शिक्षा अधोसंरचना और प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार की ये पहल सहसपुर लोहारा के विकास में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button