
रिपोर्ट : विकास सोनी कबीरधाम जिले के पोलमी में व्याख्याता मोहम्मद फिरोज खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और ग्रामीणों ने व्याख्याता की बर्खास्तगी की मांग को लेकर चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
दरअसल, व्याख्याता के खिलाफ शिकायत में छात्राओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन्हीं आरोपों को लेकर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में नाराजगी है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
वहीं, मामले में शिक्षा विभाग ने 6 अक्टूबर को जांच दल गठित किया था। प्रदर्शन के बीच व्याख्याता फिरोज खान को आगामी आदेश तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कबीरधाम में संलग्न किए जाने की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल, मामले की जांच जारी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और शिक्षा विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है।



