कबीरधाम

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मां कर्मा मंदिर प्रांगण अतरिया दामापुर में नरेश साहू के द्वारा पेड़ लगाया गया

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। सांसद प्रतिनिधि नरेश साहू ने बताए कि देश के  जनसेवक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण को बचाने के लिए देशवासियों से पेड़ लगाने की अपील की. पीएम मोदी ने मन की बात के 111 वें एपिसोड में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया.इस दौरान पीएम मोदी जी ने अपील की सभी लोग एक पेड़ अपनी मां के नाम पर जरुर लगाएं. क्योंकि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता मां का होता है. हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है. मां हर दुख सहकर अपने बच्चे का पालन पोषण करती है. हर मां अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है. जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता.मां के सम्मान में लगाएं एक पेड़ : पीएम मोदी इसके लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर एक खास अभियान शुरू किया . इस अभियान का नाम-एक पेड़ मां के नाम है. इस अभियान के तहत सांसद प्रतिनिधि नरेश साहू ने भी एक पेड़ मां के नाम पर लगाया है.साथ ही क्षेत्र के लोगों से ये अपील की है कि अपने साथियों  के साथ मिलकर एक पेड़ जरूर लगाएं.

VIKASH SONI

Founder & Editor II BJMC (Bachelor of Journalism and Mass Communication)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button