Blogकबीरधामछत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर कुकदुर भाजपा मंडल ने किए सेवा एवं जनहित के कार्यक्रम

कुकदुर। क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती भावना बोहरा के जन्मदिन के अवसर पर कुकदुर भाजपा मंडल द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने विधायक के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़कर मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत मां चंडी मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा कर विधायक भावना बोहरा के सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके पश्चात मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदुर पहुंचकर मरीजों एवं जरूरतमंदों को फल वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने मरीजों से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।भाजपा मंडल द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विधायक के जन्मदिन को सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनहित की भावना से जोड़कर मनाया गया। इस दौरान भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button