Blog

दुल्लापुर जोन में जोन स्तरीय समीक्षा बैठक विकास खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न


पंडरिया – विकासखंड अंतर्गत कापादह संकुल में आठ संकुलों का समीक्षा बैठक आयोजित किया गया जिसमें मिडिल व प्रायमरी स्तर समस्त के प्रधान पाठक सहित सभी शैक्षिक समन्वयक भी शामिल हुए इस बैठक में मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षाधिकारी दीपक ठाकुर शामिल हुए, सर्वप्रथम माँ सरस्वती के तैलचित्र का पूजन अर्चना हुआ तत्तपशचात संकुल प्राचार्य रूपचंद जायसवाल व शैक्षिक समन्वयक गेंदराम साहू जी के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट किया गया, लगभग तीन घंटे की मैराथन बैठक में बीईओ ने कहा कि सभी बच्चों में लक्षित दक्षता समयसीमा पर प्राप्त हो, अनिवार्य रूप से सभी को पच्चीस तक का पहाडे याद होना चाहिए इस दौरान उन्होंने अपने उद्बबोधन में कहा कि विद्यार्थी का समग्र विकास ही विद्यालय की सफलता होती है संकुलवार सभी प्रधानपाठकों से फीडबैक भी लिया, बैगलेस डे को प्रभावी बनाने के लिए बच्चों को नवोदय व प्रयास विद्यालय की तैयारी कराने पर भी जोर दिया साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि मैं हर परिस्थिति में अपने सभी विद्यालय परिवार को साथ हरदम रहूंगा इस बैठक में सोमनापुर, किशुनगढ, कापादह, बघर्रा, दुल्लापुर, खैरडोंगरी, सरइसेत, कोदवागोडान, इन संकुल के प्रधान पाठक व शैक्षिक समन्वयक शामिल हुए पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनोद तिवारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button