Blog

पंडरिया विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था की सुदृढ़ीकरण हेतु जोन स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित: बीईओ दीपक ठाकुर ने ली मैराथन बैठक, बच्चों को 25 तक पहाड़े याद कराने के दिए निर्देश

पंडरिया (कबीरधाम)। संयुक्त संचालक महोदय के समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशानुसार विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) द्वारा हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों के साथ-साथ अब मिडिल स्कूलों के लिए भी जोन स्तरीय समीक्षा बैठक का वृहद कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसी कड़ी में दुल्लापुर जोन की समीक्षा बैठक घुटुरकुंडी हाई स्कूल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। इस मैराथन बैठक में दुल्लापुर जोन के 8 संकुलों के कुल 95 संस्था प्रधान (प्रधानपाठक) अनिवार्य रूप से सम्मिलित हुए।बैठक के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, कबीरधाम कलेक्टर महोदया के नवीन निर्देश और प्रशासनिक कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय और निर्देश दिए गए, जिनकी मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:

*कलेक्टर महोदया के निर्देश: 12 से 28 अक्टूबर तक MBU अपडेशन कैंप*

बैठक में छात्रवृत्ति और योजनाओं के सुचारू संचालन हेतु कबीरधाम कलेक्टर महोदया के कड़े निर्देशानुसार MBU (बैंक खाता) अपडेशन पर विशेष रणनीति बनाई गई। इसके तहत:कक्षा पहली से बारहवीं तक के बच्चों के लिए: प्राथमिक शाला से लेकर हायर सेकंडरी स्कूल तक के सभी छात्र-छात्राओं का डेटा अपडेट किया जाएगा।*

संकुल स्तरीय विशेष कैंप*

: इसके लिए 12 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक सभी संकुल केंद्रों में विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शत-प्रतिशत एंट्री अनिवार्य है।*

समीक्षा बैठक के महत्वपूर्ण निर्देश (मुख्य बिंदु)

* बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:• शैक्षणिक दक्षता: कक्षा 3री से 5वीं तक 20 तक पहाड़ा व हिन्दी पठन और कक्षा 6वीं से 8वीं तक 25 तक पहाड़ा व अंग्रेजी पठन अनिवार्य करना,डिजिटल एंट्री व उपस्थिति VSK App के माध्यम से ही शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करना,शिक्षा व जागरूकता: शाला त्यागी/पलायन करने वाले बच्चों की ट्रैकिंग, मध्यान्ह भोजन मेनू का पालन और स्कूल परिसर के 100 मीटर के दायरे को पूर्णत: नशामुक्त रखना।पर्यावरण व गतिविधि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्कूल रेटिंग सुधारना और ‘बैगलेस डे’ के दिन नवोदय व प्रयास परीक्षाओं की तैयारी कराना।प्रार्थना क्रम अनुसार लाउड स्पीकर से ही कराने के लिए शक्ति से निर्देश दिए गए।

*चार जोनों में बंटा पंडरिया विकासखंड*

शैक्षणिक व्यवस्था हेतु पूरे पंडरिया विकासखंड को चार जोनों में बांटा गया है:*

पंडरिया जोन*: इस जोन की समीक्षा बैठक 12 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पंडरिया में आयोजित है।

*दुल्लापुर जोन*: जिसकी घुटुरकुंडी हाई स्कूल में बैठक संपन्न हो चुकी है।*

कुंडा जोन एवं कुकदुर जोन।

*बीईओ दीपक ठाकुर ने सभी प्रधानपाठकों से सीधे फीडबैक लिया और कहा, “विद्यार्थी का समग्र विकास ही विद्यालय की असली सफलता है।” उन्होंने हर परिस्थिति में पूरे विद्यालय परिवार को साथ देने का आश्वासन दिया।*

सेवा पुस्तिका अद्यतन हेतु शनिवार वार संकुल रोस्टर*

संयुक्त संचालक (शिक्षा संभाग, दुर्ग) के निर्देशानुसार शिक्षकों की सेवा पुस्तिका अद्यतन/अवलोकन का कार्य प्रति शनिवार दोपहर 12:00 से शाम 5:00 बजे तक जारी है, जिससे अब तक 91 शिक्षक लाभान्वित हो चुके हैं। आगामी तिथियों का रोस्टर इस प्रकार है:*

10 अक्टूबर*: बदना, नेउर, भाकुर, चतरी, पोलमी, सेन्दुरखार।

*17 अक्टूबर*: चतरी, चियाडांड़, मुनमुना, सरईसेत, कोदवागोडान, पाण्डातराई।*

24 अक्टूबर*: देवसरा, विरकोना, पाढी, खैरझिटी, पंडरिया।

*31 अक्टूबर*: कापादह, किशुनगढ़, दुल्लापुर, कुई, रूसे।*

14 नवंबर*: महली, डबरी, सोमnaपुर नया, बघरा, सेमरकोना।*

21 नवंबर*: खैरझिटी पु०, भगतपुर, mohगांव, सुकली गोविंद, पेण्ड्रीकला।*

28 नवंबर*: कोलेगांव, सैहामालगी, कुण्डा, कुम्ही, धोवघट्टी, दामापुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button