Blog

कुकदूर तहसील मे जनगणना प्रशिक्षण पूर्ण 01 मई से घर-घर जाएंगे प्रगणक।

कुकदूर तहसील मे जनगणना प्रशिक्षण पूर्ण 01 मई से घर-घर जाएंगे प्रगणक।


पंडरिया:कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत कुकदुर, कुण्डा पंडरिया ग्रामीण, नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई के पाँचो जनगणना चार्ज के पर्यवेक्षक एवं सुपरवाइजरों का विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। तहसील कुकदुर के लिए नियुक्त फील्ड ट्रैनर राजीव श्रीवास्तव, सुमित पाण्डेय एवं धर्मराज वर्मा ने प्रत्येक बैच के जनगणना प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित प्रति दिवस 8 घंटे का प्रशिक्षण देते हुए पूरे तीन दिवस तक प्रशिक्षण कार्य संपादित किए। भारत की जनगणना 2027 दो चरणों में पूर्ण किया जाना है, जिसके प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा। इसका द्वितीय चरण 1 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना के साथ संपादित होना है।
कुकदुर जनगणना चार्ज अधिकारी एवं नायब तहसीलदार पूजा वर्मा ने बताया कि कुकदुर तहसील को 133 जनगणना ब्लॉक में विभक्त किया गया है, जहाँ 21 पर्यवेक्षकों जिसमें 02 रिजर्व तथा 121 प्रगणक जिसमें से 11 रिजर्व के रूप में नियुक्त कर उनका प्रशिक्षण जनपद पंचायत के सभागार भवन में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। सभी कर्मचारियों को परिचय पत्र,जनगणना नियुक्ति आदेश,जनगणना पुस्तिका एवं जनगणना कार्य संबंधी शपथ दिलाई गई। इस पुरे जनगणना कार्य मे शिक्षा विभाग,राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड प्रशिक्षक के रूप श्री राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम चरण 14 से 16 अप्रैल, द्वितीय चरण 18 से 20 अप्रैल तथा तृतीय चरण 22 से 24 अप्रैल तक संपादित हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस अतिरिक्त जिला जनगणना एवं सांख्यिकी अधिकारी एस एस कुर्रे ने उपस्थित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशिक्षण से संबंधित प्रमुख बिंदुओं को बहुत ही सरलता व सहजता के साथ समझाया।
प्रशिक्षक सुमित पाण्डेय एवं धर्मराज वर्मा द्वारा जानकारी दियागया कि प्रशिक्षण के प्रथम चरण के दौरान नगर पंचायत पंडरिया के वार्ड क्रमांक 7 में नमूना (डेमो) जनगणना कराई गई, जहां जनगणना अधिकारियों ने प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। द्वितीय चरण में ग्राम तेंदुआडीह में नमूना जनगणना का अभ्यास कराया गया।
तृतीय चरण के दौरान जनपद पंचायत के सीईओ अमित दुबे ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए शुभकामनायें दी व फील्ड में हर संभव सहयोग की बात भी कही। वहीं एम.के. गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया ने भी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस चरण में ग्राम मोहतरा खुर्द में भ्रमण कर नमूना जनगणना का अभ्यास कराया गया, जहाँ प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों द्वारा घर-घर जाकर 34 बिंदुओं के प्रश्न के माध्यम से जनगणना कार्य करते हुए शानदार अनुभव प्राप्त किए।
प्रशिक्षण के दौरान फील्ड प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना से संबंधित सूक्ष्म बिंदुओं एवं संभावित कठिनाइयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, जिससे प्रतिभागियों को व्यवहारिक अनुभव प्राप्त हुए। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व गणना, भवन नंबर से मकान नंबर, परिवार संख्या प्राप्त करना, जनगणना अधिनियम 1948 तथा इसकी 18 धारा एवं 14 उप धाराओं के संबंध में जानकारी, जनगणना का उद्देश्य एवं नीति आयोग की भूमिका, HLB सीमा की पहचान, नजरी नक्शा बनाना, प्रश्नोत्तरी, फीडबैक, डेटा संग्रह हेतु आम जनता से पूछे जाने वाले 34 प्रश्न को विस्तार पूर्वक समझना, HLO ट्रेनिंग ऐप डाउनलोड कराकर मोबाइल एप प्रशिक्षण प्रदान करना, प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का कार्य व्यवहार कैसा होना चाहिए, फील्ड में आने वाली समस्याएँ आदि प्रशिक्षण बिंदुओं पर विसतारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्र के व्यवस्था में जनगणना क्लर्क रूप भास्कर का सहयोग विशेष एवं सराहनीय रहा।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button