कबीरधामछत्तीसगढ़

डोंगरिया मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम पंडरिया विधायक भावना बोहरा के मुख्य आतिथ्य में हुआ संपन्न।

डोंगरिया मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम पंडरिया विधायक भावना बोहरा के मुख्य आतिथ्य में हुआ संपन्न।

स्वयंभू श्री जलेश्वर महादेव की पवित्र धरा ग्राम-डोंगरिया कला पर पावन वेदमंत्रों से ध्वनित व अलंकृत मण्डप में अग्नि के साक्ष्य में “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में माननीया श्रीमती भावना बोहरा  (विधायक, विधानसभा क्षेत्र पंडरिया) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में पंडरिया परियोजना से 25 जोड़े, कुंडा परियोजना से 35 जोड़े, कुकदूर परियोजना से 60 जोड़े जिसमें  बैगा समाज से 28 जोड़े सहित परिणय सूत्र में बंधने वाले कुल 120 नवविवाहित जोड़ों को विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने बधाई व मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक उत्थान और समानता की दिशा में मजबूत कदम है।
इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठजन, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण, नव युगल जोड़ों के परिजन अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
  

VIKASH SONI

Founder & Editor II BJMC (Bachelor of Journalism and Mass Communication)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button