सावंतपुर में आगंन मिलन सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन पोषण, मातृशक्ति शिशु स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक
पंडरिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सांवतपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच संतोष साहू, उपसरपंच रामटहल साहू सहित पंचायत प्रतिनिधियों का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबीता पांडेय ने स्वागत एवं सम्मान किया।इस अवसर पर गर्भवती माताओं एवं नवजात शिशुओं के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य देखभाल तथा बच्चों के समुचित विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का विवेकपूर्ण उपयोग कर परिवार एवं बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता, पूरक पोषण आहार प्रदर्शनी एवं न्यौता भोज विशेष आकर्षण रहे। मुख्य अतिथि द्वारा हितग्राही महिलाओं को श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनोद तिवारी ने किया। आयोजन ने आंगनबाड़ी केंद्र को केवल पोषण वितरण का केंद्र नहीं, बल्कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य, जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के प्रभावी मंच के रूप में प्रस्तुत किया।
