कुई-कुकदुर -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को उनके वर्ष के इसी सेवा एवं समर्पण को समर्पित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आदिवासी बैगा बालक आश्रम, नेऊर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, आश्रम प्रबंधन, बालकों एवं उनके माता-पिता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग जिला निगरानी समिति के सदस्य श्री रतिराम भट्ट एवं आदिवासी बैगा बालक आश्रम नेऊर निगरानी समिति के अध्यक्ष श्री बहादुर लाल सोनी सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, बालकों के माता-पिता, आश्रम के छात्र एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। इसके पश्चात केक काटकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नेऊर की सरपंच श्रीमती पार्वती सुनहले, कृष्णा मरावी, प्रेमसिंह मुराली, सहसराम बोरिया एवं पूर्व सरपंच श्रीमती कुसुम सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

