Blog

बच्चों को शैक्षणिक सामग्री एवं न्योता भोजन वितरित

पंडरिया। दिनांक 14 अगस्त 2026 को शासकीय प्राथमिक शाला बिशेषरा में सर्वेश्वरी समूह, ग्राम सेंदरी-कोनी बिलासपुर एवं उपशाखा कवर्धा रोड पंडरिया के सौजन्य से बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शाला में अध्ययनरत सभी बच्चों को स्कूल बैग, पहाड़ा, कॉपी एवं कंपास बॉक्स वितरित किए गए। साथ ही सभी बच्चों को न्योता भोजन कराया गया।कार्यक्रम में सर्वेश्वरी समूह बिलासपुर शाखा के मंत्री उमेश नारायण मिश्रा, पंडरिया शाखा प्रभारी जे.एस. चौहान, हिमांशु तिवारी, संजय मालगे, संजय सराफ, अभिजीत तिवारी, भगवान दास लाहोरानी सहित समूह में पढ़ने वाले छात्र सोनू, प्रीतम एवं अनुराग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पंडरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति रही। साथ ही संकुल समन्वयक कन्हैया लाल चंद्राकार, संजू कुमार सोनी, हाई स्कूल पाढ़ी के व्याख्याता गया राम सिंगरौल, बिशेषरा की प्रधान पाठक बीना धावलकर, शिक्षिका सुभाषनी चंद्रवंशी, नसेमुद्दीन खान, अशोक कुमार धावलकर एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष तथा सभी सदस्य उपस्थित रहे।अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शाला परिवार ने बच्चों के लिए शैक्षणिक सामग्री एवं न्योता भोजन उपलब्ध कराने के लिए सर्वेश्वरी समूह के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button