कुई-कुकदूर। आजादी के पर्व के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत कुई-कुकदूर मंडल में भाजयुमो द्वारा भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।रैली के दौरान अमर शहीदों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। युवाओं ने भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया।बाइक रैली लोखान से शुरू होकर सिंगपुर, कामठी, कडमा, दैहानटोल और कुकदूर होते हुए कुई बाजार चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में तिरंगे के साथ निकली बाइक रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम में मंडल प्रभारी चंद्रकुमार सोनी, मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा रतिराम भट्ट, महामंत्री दीपक सलूजा, विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल वट्टी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश पन्द्राम, महामंत्री विजय गढ़ेवाल, द्वारिका विश्वकर्मा, भागसिंह मरावी, बहादुर सोनी, रामनाथ करायत, रामशरण साहू, श्यामसिंह मरकाम, नरेंद्र पुसाम, जगदीश मरकाम, तुलसी यादव, शिवप्रसाद परस्ते, समीर गढ़ेवाल, मेलूराम पटेल एवं कार्तिकराम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अभियान है। रैली के माध्यम से लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने की अपील की गई।
