Blog

जन्मदिन पर पूर्व जनपद सदस्य कृष्णा पुसाम ने विद्यार्थियों और मरीजों को बांटी खुशियां

पोलमी/कुकदुर। पोलमी के पूर्व जनपद सदस्य कृष्णा पुसाम ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेवा एवं जनकल्याण की मिसाल पेश करते हुए विद्यार्थियों और मरीजों के बीच आवश्यक सामग्री एवं फल वितरित किए।जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को कापी, पेन और चॉकलेट वितरित किए। सामग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।इसी क्रम में कृष्णा पुसाम ने कुकदुर अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित रखने के बजाय जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करना अधिक संतोष प्रदान करता है।उनके इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों एवं विद्यालय परिवार ने सराहना की। जन्मदिन के अवसर पर विद्यार्थियों और मरीजों के बीच खुशियां बांटकर उन्होंने सामाजिक सरोकार एवं सेवा भावना का संदेश दिया।

oplus_0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button