शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
पंडरिया-विकासखंड पंडरिया 08 अगस्त 2026 शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर की अध्यक्षता में विकासखंड के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक सेजेस पंडरिया में आयोजित की गई।बैठक में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।बैठक के प्रमुख बिंदु एवं शैक्षणिक गुणवत्ता एवं दैनंदिनी: सभी प्राचार्यों को शिक्षकों की दैनंदिनी समय पर पूर्ण करवाने एवं कक्षा में नवाचार आधारित शिक्षण कराने के निर्देश दिए गए। कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं संचालित करने पर जोर दिया गया।INSPIR अवॉर्ड विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु INSPIR अवॉर्ड के लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए गए।जाति एवं निवास प्रमाण पत्र कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र शत-प्रतिशत बनवाकर पोर्टल पर अपडेट करने हेतु समय-सीमा तय की गई साइकिल वितरण मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की सूची अंतिम कर शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय में वृक्षारोपण कर उसकी फोटो एवं जियो-टैगिंग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए।शाला-वार समीक्षा*: बैठक में प्रत्येक विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, नामांकन, परीक्षा परिणाम, भौतिक सुविधाएं एवं शासन की योजनाओं की शाला-वार विस्तृत समीक्षा की गई। जिन विद्यालयों का परिणाम कम रहा, उनके प्राचार्यों से कारण जानकर सुधार हेतु कार्ययोजना बनवाई गई।बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि _”शिक्षा की गुणवत्ता ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। सभी प्राचार्य टीम भावना के साथ कार्य करें। नियमित मॉनिटरिंग से ही हम बेहतर परिणाम दे सकते हैं।”_बैठक में विकासखंड पंडरिया के सभी प्राचार्य, बीआरसी उपस्थित रहे।

