कुकदूर। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कुकदूर द्वारा ग्राम अमलीटोला की मितानिन सुनीता को आंगनबाड़ी केन्द्र के सुचारू संचालन एवं शासन की सेवाओं को समुदाय तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।परियोजना अधिकारी बृजेश सोनी ने सुनीता के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके निरंतर प्रयासों से समुदाय में स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला-बाल विकास संबंधी सेवाओं का लाभ पहुंचाने में सहायता मिलती है।दिनांक 30 सितंबर 2026 को प्रदान किए गए सम्मान पत्र में सुनीता के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने से क्षेत्र की मितानिनों में भी उत्साह और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा का संचार हुआ।इस अवसर पर ग्राम के पूर्व सरपंच सुरेश प्रजापति,तिरथ साकत शिक्षक लेखराम चंद्राकर उपस्थित थे।

