भव्य समारोह: विधायक भावना बोहरा ने ग्राम महली में पूर्व माध्यमिक शाला और हाई स्कूल के भवनों का किया लोकार्पण
पंडरिया। ग्राम महली में आज 1 अक्टूबर 2026 को एक भव्य गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडरिया क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती भावना बोहरा के कर-कमलों द्वारा नवनिर्मित पूर्व माध्यमिक शाला भवन एवं हाई स्कूल के अतिरिक्त कमरा (कक्ष) निर्माण का विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के साथ ही विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन संपन्न हुआ।
विजेता छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत
समारोह के दौरान आयोजित विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती भावना बोहरा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में विधायक महोदय ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामय उपस्थिति
इस भव्य लोकार्पण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदनी साहू, जनपद पंचायत पंडरिया के उपाध्यक्ष श्री छत्रकिशोर तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्री महेंद्र घृतलहरे सहित स्थानीय जनपद सदस्य और ग्राम महली के सरपंच उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक श्री रामकुमार चंद्राकर, श्री हरे कृष्णा शुक्ला, श्री चंद्रवंशी (मंडल अध्यक्ष) सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, संकुल समन्वयक, बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
अधिकारियों ने संभाली व्यवस्था, आभार के साथ संपन्न हुआ
कार्यक्रमकार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत भाषण विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) श्री दीपक कुमार ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन राजीव श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के प्रति आभार प्रदर्शन श्री अश्वनी कुमार चंद्राकर ने व्यक्त किया।


