Blog

सरस्वती शिशु मंदिर कुई-कुकदुर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, बच्चों ने फोड़ी दही हांडी

कुई-कुकदुर। सरस्वती शिशु मंदिर कुई-कुकदुर में जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सजकर पहुंचे, जिससे विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं उत्सवमय नजर आया।कार्यक्रम में दही हांडी का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक दही हांडी फोड़कर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और उत्साह ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र धुर्वे सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button